mahashivratri shivratri 2019:
महाशिवरात्रि पर शिवभक्त अपनी-अपनी राशि के अनुसार दान करें तो उन्हें विशेष पुण्य फल की प्राप्त होगी। ज्योतिषाचार्य विमल जैन बता रहे हैं कि किस राशि के जातक को किस वस्तु का दान करना चाहिए।
मेष-शिव की पूजा गुलाल से करने के उपरांत लाल वस्त्र, लाल चंदन, गेहूं, गुड़, तांबा और लाल रंग के फूल का दान करें।
वृषभ-दूध से महादेव का अभिषेक करने के उपरांत सफेद फल, सफेद चंदन, अक्षत, चांदी, घी और सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए।
मिथुन- गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके बाद मूंग, कस्तूरी, कांसा, हरा वस्त्र, पन्ना, सोना, मूंगा और घी दान करें।
कर्क-पंचामृत से भगवान शंकर का अभिषेक करें। इसके बाद सफेद फूल, सफेद वस्त्र, चावल, चीनी, चांदी, मोती, दही का दान करें।
सिंह-शहद से भगवान शिव के अभिषेक के बाद लाल फूल, लाल वस्त्र, माणिक्य, केसर, तांबा, घी, गेहूं, गुड़ का दान करें।
कन्या-महादेव का गंगाजल से अभिषेक करने के बाद हरा फूल, कस्तूरी, कांसा, मूंगा, हरा वस्त्र, घी और हरा फल दान करें।
तुला-दही से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके बाद इत्र, सफेद चंदन, सफेद फूल, चावल, चांदी, घी, सफेद वस्त्र का दान करें।
वृश्चिक-दूध और घी से शिव के अभिषेक के बाद गेहूं, गुड़, तांबा, मूंगा, लाल वस्त्र, लाल चंदन और मसूर की दाल का दान करें।
धनु- भोलेनाथ का अभिषेक दूध के उपरांत पीला वस्त्र, चने की दाल, हल्दी, पीला फल, पीला फूल, सोना और घी दान करें।
मकर-अनार के रस से बाबा का अभिषेक करें। तत्पश्चात पीला वस्त्र, उड़द की दाल, काला तिल, तेल, काला वस्त्र, लोहा, कस्तूरी का दान करें।
कुंभ-पंचामृत से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें। फिर काला वस्त्र, काला तिल, उड़द की दाल, तिल का तेल, छाता दान करें।
मीन-ऋतुफलों से बाबा का अभिषेक करने के बाद चने की दाल, पीला वस्त्र, पीला फूल, हल्दी, सोना दान करें।